Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वनवासी बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं: राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि वनवासी बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, यदि उन्हें अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्र को गौरवान्वित कर सकते हैं. राज्यपाल गुरुवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.
Advertisement
Advertisement

 Ranchi :  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि वनवासी बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, यदि उन्हें अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्र को गौरवान्वित कर सकते हैं. राज्यपाल गुरुवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने तपकरा विद्यालय के पूर्व छात्र सोहन यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि सोहन यादव का इसरो में वैज्ञानिक के रूप में चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 जैसे ऐतिहासिक अभियानों में योगदान देना इस बात का प्रमाण है.

 

 

वनवासी कल्याण केंद्र की सराहना की : राज्यपाल ने समिति द्वारा संचालित निःशुल्क निर्माण कोचिंग सेंटर के माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग एवं राज्य लोक सेवा आयोग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किए जा रहे योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र केवल पाठशालाओं तक सीमित न रहकर, सामाजिक उत्थान, ग्राम विकास, स्वास्थ्य, संस्कार, राष्ट्रभावना और नेतृत्व निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी कार्य कर रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है. उम्मीद जताई कि यह संस्था आगे भी वनवासी बच्चों के उत्थान और समाज के विकास के लिए कार्य करती रहेगी

 

राज्यपाल ने स्कूल बसों को हरी झंडी दिखाई : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सुमन रमेश तुलस्यान ट्रस्ट, मुंबई द्वारा विवेकानंद विद्यालय, लचरागढ़ (सिमडेगा) के लिए प्रदत्त दो नवीन स्कूल बसों को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि ये बसें केवल परिवहन का साधन नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, प्रगति और सामाजिक परिवर्तन की यात्रा का प्रतीक हैं.

 

 

शिक्षा के क्षेत्र में समिति की उपलब्धियां : 80 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर: समिति द्वारा राज्य के 11 जिलों के 6 प्रखंडों में 80 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर संचालित किए जा रहे हैं.

17,500 से अधिक छात्र-छात्राएं: इन विद्यालयों में 17,500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं.

इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित 1266 छात्रों में से 28 छात्रों ने 90% से अधिक, जबकि 68 छात्रों ने 85% से अधिक अंक अर्जित किए हैं.

राज्यपाल ने सिमडेगा की भारती कुमारी एवं सुमंत सिंह के जिला टॉपर बनने की सराहना की.

अनुज कुमार साहू के जिला में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने को वनवासी प्रतिभा की सशक्त अभिव्यक्ति बताया

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही