Search

 
 
 

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है : अन्नपूर्णा देवी

 
Koderma: सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रक्तदान कर लोगों से रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी भी मनुष्य की जान बचाई जा सकती है. इसे भी पढ़ें– मुक्ति">https://lagatar.in/27-unclaimed-dead-bodies-were-cremated-by-mukti-sanstha-1344-dead-bodies-got-salvation-so-far/">मुक्ति

संस्था द्वारा 27 लावारिस शवों का किया गया अंतिम संस्कार, अब तक 1344 शवों को मिला मोक्ष
उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. बता दें कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न तरह का सेवा का कार्यक्रम किया जाना है. इसके तहत रक्तदान, निशुल्क चिकित्सा शिविर और कोविड टीकाकारण (बूस्टर डोज) जैसे कई कार्यक्रम शामिल हैं. इस दौरान कुल 41 लोगों ने रक्तदान किया. इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी टुन्नू गोप, जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू, चंद्रशेखर जोशी, युवा जिलाध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, नरेंद्र पाल, सोनू कुमार, चुन्नू चंद्रवंशी, बिट्टू सिंह, गोपाल कुमार गुतुल, संदीप कुमार, हॉस्पिटल मैनेजर तबस्सुम नाज और मो. जफर सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/on-the-day-of-pm-narendra-modis-birthday-8-cheetahs-stepped-on-the-soil-of-india-pm-said-welcome-the-guests/">पीएम

नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही