Search

 
 
 

हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई जांच हो: आदित्य साहू

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को आदित्यपुर के हरिओम नगर स्थित दिवंगत हिमांशु सिंह के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने हिमांशु सिंह की हत्या को राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना बताते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को आदित्यपुर के हरिओम नगर स्थित दिवंगत हिमांशु सिंह के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने हिमांशु सिंह की हत्या को राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना बताते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की.


आदित्य साहू ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में दिनदहाड़े हुई हत्या से यह स्पष्ट होता है कि राज्य में अपराधियों के मन से कानून का भय खत्म हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना हेमंत सोरेन सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का उदाहरण है और सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह असफल रही है.


उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रवासियों ने भी वर्तमान जांच प्रक्रिया पर अविश्वास जताते हुए हाईकोर्ट के माध्यम से जनहित याचिका दायर कर सीबीआई जांच कराने की मांग की है. भाजपा इस मांग का समर्थन करती है और निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच आवश्यक मानती है.


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उन्होंने समय पर कार्रवाई की होती तो घटना टाली जा सकती थी. उन्होंने मांग की कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. इस दौरान आदित्य साहू ने दिवंगत हिमांशु सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने और घटना में घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.


मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह एवं प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान और संजीव सिन्हा, आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही