Search

 
 
 

निशा भगत की मौत मामले की निष्पक्ष जांच हो : देवशरण भगत

Ranchi News: देवशरण भगत ने कहा कि निशा भगत के मामले में सामने आए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. जांच में जिनकी भी भूमिका या लापरवाही सामने आए, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि निशा भगत जनजातीय समाज के अधिकारों, अस्मिता और जमीन की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती थीं. उनका इस तरह दुनिया से चले जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है.
 
देवशरण भगत, आजसू नेता

Ranchi News: आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने जनजातीय समाज के हक-अधिकारों और जमीन की लड़ाई लड़ने वाली युवा नेत्री निशा भगत की आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की.

 

देवशरण भगत ने कहा कि निशा भगत के मामले में सामने आए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. जांच में जिनकी भी भूमिका या लापरवाही सामने आए, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि निशा भगत जनजातीय समाज के अधिकारों, अस्मिता और जमीन की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती थीं. उनका इस तरह दुनिया से चले जाना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे, जमीन की हेराफेरी और उन्हें प्रताड़ित किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. जमीन से जुड़े मामलों में आदिवासी परिवारों को थाना और अंचल कार्यालयों में न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

 

डॉ. भगत ने सवाल उठाया कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संकल्प के साथ बने झारखंड में आदिवासी समाज अपनी ही जमीन पर असुरक्षित क्यों महसूस कर रहा है? सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में किसी भी आदिवासी को अपनी जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रताड़ना और असहायता का सामना नहीं करना पड़े.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही