Ramgarh : सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त माधवी मिश्रा ने राजस्व एवं विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लंबित दाखिल खारिज मामलों की जानकारी लेने के क्रम में सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहकर सरकारी जमीनों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सभी अंचल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में किसी भी सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण, अतिक्रमण व अवैध रूप से जमीन का इस्तेमाल ना किया जाए. अगर कहीं पर भी इस प्रकार का कोई भी मामला सामने आता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी जिला स्तर पर देना सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-the-area-became-devotional-with-ganga-aarti-devotees-gathered/">हजारीबाग:
गंगा आरती से भक्तिमय हुआ क्षेत्र, उमड़े श्रद्धालु
रेलखंड करंट हादसे में लातेहार के भी दो मजदूरों की मौत [wpse_comments_template]
गंगा आरती से भक्तिमय हुआ क्षेत्र, उमड़े श्रद्धालु
काम को समय पर पूरा करने का निर्देश
वहीं उपायुक्त ने म्यूटेशन सहित अंचल कार्यालय द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को समय पर निष्पादन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया. विभिन्न परियोजनाओं में भूमि अधियाचना एफआरए/एनओसी संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त में राजस्व कार्यालय एवं संबंधित अंचल अधिकारियों से इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. वहीं उपायुक्त ने जमीन अधिग्रहण के उपरांत समय पर मुआवजे का भुगतान लाभुकों को करने एवं विभिन्न परियोजनाओं को भूमि उपलब्ध कराने के तहत कार्य पूर्ण करने सहित अन्य निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें :धनबाद-गया">https://lagatar.in/two-laborers-of-latehar-also-died-in-dhanbad-gaya-rail-section-electrocution/">धनबाद-गयारेलखंड करंट हादसे में लातेहार के भी दो मजदूरों की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment