Search

 
 
 

रोजगार के अभाव में ना हो पलायन, मनरेगा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई- राजेश्वरी बी

 
  • विकास योजनाओं को गति देने को लेकर मनरेगा आयुक्त ने की संचालित योजनाओं की समीक्षा
  • निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का दिया निर्देश
  • मनरेगा के तहत सभी गांव में योजनाएं संचालित कर रोजगार करें सृजन
Ranchi: मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने विकास एवं कल्याण योजनाओं से संबंधित बैठक में योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है. ग्रामीण विकास विभाग स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गति दे कर ससमय पूर्ण करवाने एवं ग्रामीणों के समस्या के निदान को लेकर को लेकर निर्देश दिये. मनरेगा आयुक्त ने योजनाओं का लाभ कैसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे एवं संचालित योजनाएं ससमय पूर्ण हो इसे लेकर मंथन किया. उन्होने कहा, जिले से रोजगार के अभाव में पलायन नहीं हो. मनरेगा में लापरवाही होने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनरूप कार्य करने का निर्देश भी दिया. साथ ही कहा, मनरेगा के तहत सभी गांव में योजनाएं संचालित कर रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करें. मनरेगा योजना के समीक्षा के क्रम में मनरेगा आयुक्त के द्वारा सभी बीडीओ,परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से आमजनों के समस्या निदान को लेकर प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर जनता से मिलने के लिए समय निर्धारित करने का निर्देश दिया गया.  समीक्षाक्रम में मनरेगा आयुक्त के द्वारा  सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पीएम आवास निर्माण कार्य को गति देने का निर्देश दिया गया. इसे पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-suspicious-death-of-married-woman-dead-body-found-hanging/">साहिबगंज

: विवाहिता की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकी मिली लाश
बैठक के दौरान सबसे पहले संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह द्वारा रांची जिला में चल रहे विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी दी गयी. राजेश्वरी बी ने मनरेगा योजना की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए जिन पंचायतों में प्रगति धीमी है, वहां आवश्यक प्रगति लाने का काम करें. वर्षा ऋतु के अनुकूल मनरेगा कार्यों को करने को कहा. बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना इत्यादि पर विशेष फोकस करने का निर्देश भी दिया. मौके पर संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग अरुण कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर, परियोजना पदाधिकारी, समेत रांची जिला के सभी बीडीओ एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी थे. इसे भी पढ़ें-सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-kuchai-bdo-reviewed-the-schemes-operated-under-the-15th-finance-commission/">सरायकेला

: कुचाई बीडीओ ने की 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही