Search

 
 
 

हजारीबाग : नर्सिंग होम में जमकर हुई मारपीट, मैनेजर का फटा सिर

 
Hazaribagh : हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के छठ तालाब स्थित परवरिश नर्सिंग होम में बुधवार की सुबह जमकर मारपीट हुई. इसमें नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सीताराम सिंह के छोटे भाई नारायण राम पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ओपीडी मैनेजर मो. फैजान, कंपाउंडर और नर्स के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा है. मारपीट की इस घटना में ओपीडी मैनजर का सिर फट गया. इस दौरान नर्सिंग होम में लगे शीशे के दरवाजे और पर्दे आदि को भी क्षतिग्रस्त करने की बात सामने आ रही है. इस संबंध में नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सीताराम सिंह ने बताया कि घटना के वक्त वह नर्सिंग होम में नहीं थे. उनका छोटा भाई नारायण राम अपनी पत्नी जयश्री वर्मा और बेटे आकाशदीप व कुछ अन्य सहयोगियों के साथ नर्सिंग होम में घुसा और काम कर रहे कंपाउंडर व नर्स को बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया. इसकी सूचना सदर थाने को भी दी गई है. उन्होंने कहा है कि आए दिन नर्सिंग होम में घुसकर मारपीट एवं छेड़छाड़ करना उसके भाई की आदत बन गई है. कई बार थाने को भी इसकी जानकारी दी गई, पर कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से उसका मनोबल बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मां">https://lagatar.in/mother-then-you-come-soon-with-the-message-devotees-bid-farewell-to-maa-durga-with-moist-eyes/">मां

फिर तू जल्दी आना…संदेश के साथ श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

मारपीट के आरोपी भाई ने पीसीआर से की शिकायत

इस संबंध में नारायण राम एवं उनकी पत्नी जयश्री वर्मा ने कहा कि मकान उनलोगों ने बनाया था और भाई को हिस्सा में दिया था. लेकिन भाई मकान का दुरुपयोग कर एक नर्स के साथ पिछले 16 वर्षों से अवैध संबंध रखे गए है. वहीं मारपीट करती रहती है. इसकी शिकायत थाने में भी थी. मैनेजर फैयाज बिचौलियागिरी का काम करता है. उसने उन पर चाकू से वार किया. हाथ में हल्की चोट आयी है, जिसकी शिकायत दो नंबर पीसीआर को रात 10:00 बजे की गई थी. पीसीआर वाहन से पुलिस आयी और जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है. इसे भी पढ़ें : बरही">https://lagatar.in/barhi-block-declared-odf-people-go-to-open-defecation/">बरही

प्रखंड ओडीएफ घोषित, हाथ में लोटा लिये तस्वीर बयां कर रही सच्चाई
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही