Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में उपद्रव होने की आशंका पहले से ही थी, इलाके में बांग्लादेशियों की बड़ी संख्या, खुफिया विभाग असफल

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : दिल्ली में उपद्रव होने की आशंका पहले से ही थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों का यह मानना है. इसे दिल्ली पुलिस की खुफिया विभाग की असफलता बताया जा रहा है. हिंसा को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री से बात की है और कहा है कि हिंसा के दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा. घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो चुकी है. इस सिलसिले में करीब 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-17-april-murder-of-councilor-husband-chief-secretary-raj-bhavan-summoned-yogendra-sao-and-his-wife-again-convicted/">सुबह

की न्यूज डायरी।।17 APRIL।।पार्षद पति की हत्या।।मुख्य सचिव राजभवन तलब।।योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी फिर दोषी करार।।सरयू का खुलासा।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

सड़क पर  500 मीटर तक कांच, पत्थर बिखरे थे

शोभायात्रा में शामिल लोगों पर हमले के बाद सड़क पर करीब 500 मीटर तक कांच, पत्थर व ईंटें बिखरी थीं.. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक में जब शोभायात्रा धार्मिक स्थल के पास से गुजर रही थी तभी उपद्रव हो गया. यहां दोनों पक्षों के लोगों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया था. उपद्रव शुरू होते ही चारों तरफ भगदड़ मच गयी थी. लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह देख रहे थे. एच ब्लॉक में रहने वाले मनीष ने बताया कि साजिश के तहत उपद्रव हुआ है. एक समुदाय ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी. हथियार, बोतल व पत्थरों को एकत्रित किया गया था. घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि उपद्रव करना पूरी तरह नियोजित था. इसे भी पढ़ें : सांप्रदायिक">https://lagatar.in/13-leaders-including-sonia-expressed-concern-over-communal-violence-raised-questions-on-pms-silence/">सांप्रदायिक

हिंसा पर सोनिया समेत 13 नेताओं ने जताई चिंता, पीएम की ‘चुप्पी’ पर उठाया सवाल

पथराव के बाद दिल्ली की सियासत भी गरमा गयी

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार शाम जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदायों के बीच पथराव के बाद दिल्ली की सियासत भी गरमा गयी है. शांति कायम रखने की अपील करने के साथ ही सभी पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर जिम्मेदारी का ठीकरा फोड़ने की कोशिश में जुट गये. आम आदमी पार्टी ने जहां, पूरे मामले को केंद्र सरकार के पाले में डालते हुए खुद पल्ला झाड़ लिया वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया. कांग्रेस ने दोनों दलों को कटघरे में खड़ा करते हुए महंगाई और बेरोजगारी सरीखे बुनियादी मसलों से ध्यान बंटाने की कोशिश करार दिया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल से बात की है. उन्होंने शांति व सद्भाव कायम रखने का आश्वासन दिया है. इस मामले के दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व उसके अधीन दिल्ली पुलिस दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखे. केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा शांति बनाये रखें. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इसे भी पढ़ें :  दिल्ली">https://lagatar.in/ruckus-stone-pelting-sabotage-many-injured-in-hanuman-jayanti-procession-in-delhis-jahangirpuri/">दिल्ली

के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा में हंगामा, पथराव, तोड़फोड़, कई घायल

इलाके में बांग्लादेशियों की बड़ी आबादी है

उत्तर पश्चिमी जिले का जहांगीरपुरी इलाका बेहद सघन और मिश्रित आबादी वाला है. यहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं, जो निम्न व निम्न मध्य वर्ग से आते हैं. बीच-बीच में झुग्गी बस्तियां भी हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा के दौरान सी-ब्लॉक में जहां बलवा हुआ, वहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रहते हैं. इलाका पहले से ही संवदेनशील है.

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर जायेगा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाएगा और जांच करेगा. कहा कि मैं स्वयं ग्रह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करूंगा. मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को आप बिजली पानी मुहैया क्यों करा रहे हैं. रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यह घटना रामनवमी के बाद हनुमान जन्मोत्सव पर साम्प्रदायिक तनाव फैलान की कोई बड़ी साजिश है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही