Search

 
 
 

पीएम की सुरक्षा में चूक नहीं, यह कांग्रेस का षड्यंत्र था- बाबूलाल मरांडी

 
  Ranchi : पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ बीजेपी ने हरमू चौक से अरगोड़ा चौक तक मानव श्रृंखला बनाई. 2 घंटे तक बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लेकर सड़क के किनारे खड़े होकर विरोध जताया. इस मौके पर बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंजाब में पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई यह एक षड्यंत्र था. कांग्रेस पार्टी के लोग लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हैं. चूक छोटी-मोटी होती है, लेकिन वहां तो साजिश थी. जब प्रधानमंत्री कहीं जाते हैं तब प्रोटोकॉल के तहत वहां के सीएम और अधिकारी एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंचते हैं, लेकिन वहां तो इस घटना के बाद कांग्रेस के नेताओं ने जिस तरह से बयानबाजी की उससे यही लग रहा है कि यह साजिश थी. ये तो भगवान की प्रधानमंत्री पर कृपा थी कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. इसे भी पढ़ें - PM">https://lagatar.in/case-of-lapse-in-pm-security-committee-formed-under-the-chairmanship-of-former-judge-for-investigation/">PM

सुरक्षा में चूक का मामला, जांच के लिए पूर्व जज की अध्यक्षता में बनाई कमिटी

इस घटना से पंजाब सरकार की नियत का पता चलता है- बाउरी

चंदनकियारी के बीजेपी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जिस तरह से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की है उससे उनकी नियत का पता चलता है. जिस जगह पर प्रधानमंत्री को रोक कर रखा गया वहां से पाकिस्तान का बॉर्डर महज 10 किलोमीटर दूर था और भारत के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुए हैं जिसमें प्रधानमंत्री की हत्या हो चुकी है. इसे भी पढ़ें - राजभवन">https://lagatar.in/bjps-silent-protest-in-front-of-raj-bhavan-protested-against-lapse-in-pms-security/">राजभवन

के सामने बीजेपी का मौन धरना, पीएम की सुरक्षा में चूक का किया विरोध

सुरक्षा में चूक को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं

अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता आज पूरे विश्व में है. ऐसे में कई देश उनके दुश्मन भी हैं. बावजूद इसके प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता. मानव श्रृंखला में सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें - ऐसी">https://lagatar.in/such-government-is-neither-ghost-nor-future-from-cm-minister-is-immature-raghuvar-das/">ऐसी

सरकार भूतो न भविष्यति, सीएम से लेकर मंत्री तक हैं अपरिपक्व- रघुवर दास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही