Search

 
 
 

कौशल परिवार में गूंजेगी किलकारी, प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ!

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को चार साल हो चुके हैं. दोनों सितारे अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहद निजी रखते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को लेकर चर्चा हमेशा बनी रहती है.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को चार साल हो चुके हैं. दोनों सितारे अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहद निजी रखते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को लेकर चर्चा हमेशा बनी रहती है. हाल ही में यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं और उनकी डिलीवरी अक्टूबर-नवंबर 2025 में हो सकती है.

 

 

 

 

वायरल पोस्ट ने फैलाई अफवाह


एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि विक्की-कैटरीना के घर जल्द ही बेबी कौशल की किलकारी गूंजेगी. पोस्ट में यहां तक लिखा गया है कि डिलीवरी की संभावित तारीख अक्टूबर या नवंबर में हो सकती है.बता दें कि ऐसी अफवाहें पहले भी सामने आ चुकी हैं. जब भी दोनों किसी एयरपोर्ट या आउटिंग पर नजर आते हैं, प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो जाती है. हाल ही में एक पब्लिक अपीयरेंस के बाद फिर यह अटकलें तेज हो गईं.

 

क्या है इन दावों की सच्चाई


इन अफवाहों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब तक न कैटरीना कैफ और न ही विक्की कौशल ने इन रिपोर्ट्स पर कोई प्रतिक्रिया दी है. वायरल पोस्ट्स को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह सिर्फ रूमर्स हैं, जिनका कोई ठोस आधार नहीं है.

 

शादी को हुए हैं 4 साल


कैटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में बेहद निजी समारोह में शादी की थी. तब से यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर करता रहता है. हालांकि, अपने पर्सनल लाइफ को लेकर दोनों हमेशा ही कम बोलते हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही