Search

 
 
 

क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकास : केएन त्रिपाठी

 
इंडिया महागठबंधन के चुनावी कार्यालय का उदघाटन Chandwa, Latehar:  चंदवा शहर के इंदिरा गांधी चौंक के समीप शुक्रवार को इंडिया महागठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया. महागठबंधन के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कृष्णानन्द त्रिपाठी के आग्रह पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामयश पाठक ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि अगर उन्हें क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे. चंदवा क्षेत्र के लिए ज्वलंत मुद्दा रेलवे फाटक का है. यहां प्रस्तावित फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करायेंगे. कार्यक्रम को झामुमों के दीपू सिंन्हा व रामयश पाठक ने भी संबोधित किया. मंच का संचालन राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने किया. इस अवसर पर हरिकुमार भगत, जितेंद्र सिंह, धनेश्वर उरांव, बाबर खान, मोहफिल खान, रिंकू खान व मनोज चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-testimony-of-former-gm-vigilance-of-bccl-in-coal-shortage-case/">धनबाद

: कोल शॉर्टेज मामले में बीसीसीएल के पूर्व जीएम विजिलेंस की हुई गवाही
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही