Search

 
 
 

छाये रहेंगे बादल या होगी बारिश, जानिये कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

 
Ranchi : झारखंड में शुक्रवार भी घने बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. राज्य में बंगाल की खाड़ी से होकर आ रही दक्षिण-पूर्वी हवा के कारण आसमान में बादल छाये हुए हैं. 24 घंटे बाद राज्य में मॉनसून की सक्रियता बढ़ सकती है. इससे तापमान में कमी आ सकती है. राजधानी समेत राज्य के संताल परगना और पूर्वी हिस्से पर मानसून ज्यादा सक्रिय रह सकता है. शुक्रवार को धनबाद का तापमान राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक 36.0 डिग्री सेल्सियस होगा. इससे देवघर और धनबाद में उमस भरी गर्मी होगी. इसे भी पढ़ें- सरायकेला:">https://lagatar.in/saraikela-995-anganwadis-in-the-district-do-not-have-electricity-connection-in-690-dc-directs-to-provide-connections-in-a-month/142597/">सरायकेला:

जिले में 995 आंगनबाड़ी में 690 में नहीं है बिजली का कनेक्शन, डीसी ने एक माह में कनेक्शन देने के दिए निर्देश

क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. मॉनसून की सक्रियता बढ़ने से शुक्रवार के बाद राज्य के ऊपर कायम बादल और घने हो सकते हैं.

शुक्रवार को विभिन्न जिलों का तापमान

  • जिला      अधिकतम     न्यूनतम
  • देवघर        35.0         26.0
  • धनबाद       36.0        26.0
  • दुमका        33.0        26.0
  • गिरिडीह      33.0       25.0
  • कोडरमा      31.0       23.0
  • पलामू          32.0       23.0
  • बोकारो        31.0       24.0
  • रामगढ़         31.0      23. 0
  • हजारीबाग     30.0      21.0
  • रांची             30.0      24.0
  • जमशेदपुर     33.0     25.0
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही