Search

 
 
 

अगले दो दिनों तक रांची और आसपास के जिलों में होगी भारी बारिश

 
Ranchi: आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार, मॉनसून का टर्फ अभी हिमालय की तलहटी के करीब समुद्र के स्तर पर पहुंच चुका है. अब जो भी बारिश होगी वो साइक्लोनिक फीचर के असर से होगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बिहार और आस-पड़ोस पर चक्रवाती परिसंचरण अब पूर्वी झारखंड और पड़ोस में समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी के बीच स्थित है. एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पड़ोस पर बना हुआ है, और फैला हुआ है. जिससे अभी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. इसे पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-naac-evaluation-completed-in-rs-more-college-team-sent-report-to-council/">धनबाद

: आरएस मोर कॉलेज में नैक मूल्यांकन पूरा, टीम ने काउंसिल को भेजी रिपोर्ट
पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है. सबसे अधिक वर्षा 53.0 mm गोड्डा-KVK (AWS) में दर्ज की गई हैं. सबसे अधिक तापमान 36.9°C देवघर (KVK) में ,जबकि सबसे कम तापमान 24.6 °C सिमडेगा (KVK) में दर्ज किया गया है.

राज्य के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

राजधानी रांची समेत चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंघभूम गढ़वा हजारीबाग, खूंटी, लातेहार लोहरदगा, पलामू सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाएं और मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें. इसे भी पढ़ें-नोएडा">https://lagatar.in/noida-the-much-awaited-news-has-arrived-supertech-twin-towers-has-been-demolished/">नोएडा

: चिरप्रतीक्षित खबर आ गयी, धमाके के साथ सुपरटेक ट्विन टावर हुआ जमींदोज, धूल का जबरदस्त गुबार उठा

जानें अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

29 अगस्त - बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 30 अगस्त- बादल छाये रहेंगे, एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 31 अगस्त- बादल छाये रहेंगे, दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही