Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडी एलायंस की रैली में उलगुलान नहीं, भ्रष्टाचारियों का होगा जुटान- प्रतुल

Ranchi: भाजपा ने शुक्रवार को इंडी गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा हमला बोलते हुए 21 अप्रैल की रैली को उलगुलान रैली की जगह भ्रष्टाचार जुटान रैली कहा. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि 21अप्रैल को एक ही मंच पर भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग और परिवारवादी राजकुमार दिखेंगे. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि रैली का नाम उलगुलान रखना भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के अमर शहीदों का अपमान है. उन्होंने उलगुलान का आह्वान अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ किया था. उलगुलान शब्द आदिवासी अस्मिता से और आदिवासी सम्मान से जुड़ा है.ऐसे भ्रष्टाचारी जुटान का नाम उलगुलान देकर इन्होंने पूरे देश के आदिवासियों का अपमान किया है. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-commissioner-and-dig-held-a-high-level-meeting-regarding-ls-elections-security-tightened-on-inter-state-and-inter-district-borders/">जमशेदपुर

: लोस चुनाव को लेकर कोल्हान आयुक्त व डीआईजी ने की उच्चस्तरीय बैठक, अंतर्राज्यीय व अंतरजिला सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद
प्रतुल ने कहा कि सोरेन परिवार के घर की बड़ी बहू सीता सोरेन जी ने भी अपने साथ परिवार के भीतर हुए अन्याय के खिलाफ उलगुलान का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि किस तरीके से उनको अपनी बेटियों की परवरिश करने के लिए परिवार के भीतर अकेला छोड़ दिया. विषम परिस्थितियों में उन्होंने बच्चियों को पाला पोसा था. परिवार में उन्हें तिरस्कृत किया गया. सीता सोरेन ने अपने आंदोलनकारी पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के रहस्यमई मौत को साजिश बताते हुए जांच की मांग की पर सरकार ने उसे ठंडे बस्ती में डाल दिया. इस उलगुलान के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा खामोश क्यों ? प्रतुल ने कहा ऐसी ही खामोशी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोबिन हेंब्रम के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ, स्थानीय नीति और 1932 की स्थानीय नीति को लागू करने के लिए किए गए उलगुलान पर भी चुप्पी साध ली है. उल्टे उन पर प्रश्न उठाने के लिए झामुमो के नेताओं द्वारा लगातार टारगेट किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-  शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-12-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।12 APR।।गिरिडीह में बालू तस्करों ने CO, थानेदार को बनाया बंधक।।झामुमो ने जारी किया न्याय उलगुलान रैली का एजेंडा।।नहाय-खाय के साथ चैती छठ शुरू।।मीसा ने मीडिया पर मढ़ा दोष।।दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश-AAP।।समेत कई अहम खबरें।।
प्रतुल ने कहा विपक्षी गठबंधन झारखंड में पूरे तरीके से खंडित दिख रहा है.चतरा, पलामू में फ्रेंडली फाइट की बात हो रही है. अब चुनाव में फ्रेंडली फाइट क्या होता है? लोहरदगा, राजमहल और कोडरमा में भी इनके बागी उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं. प्रतुल ने कहा कि 21 अप्रैल को कांग्रेस के बड़े नेता भी मंच पर आएंगे जिनके सांसद डीके शिवाकुमार दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे. आगामी चुनाव में जनता इन देश विरोधी,सनातन विरोधियों के खिलाफ ईवीएम से उलगुलान करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही