Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सचिन की प्‍लेइंग-11 में इन दिग्‍गजों को नहीं मिली जगह, देखें लिस्‍ट

Advertisement
Advertisement
खेल डेस्क : IPL">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-mahua-maji-filed-nomination-in-the-presence-of-hemant-solidarity-seen-in-jmm-congress-stayed-away/">IPL

2022 का सीजन रविवार को समाप्‍त हो गया। डेब्‍यू करने वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुये खिताब पर कब्‍जा जमाया। सीजन खत्‍म होने के बाद अब इसपर विश्लेषण चल रहा है। पूरे सीजन के दौरान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर काफी एक्टिव रहे। अब सचिन ने अपनी बेस्‍ट प्‍लेइंग-11चुनी है। इस प्‍लेइंग-11 से रोहित, विराट, धोनी समेत कई दिग्‍गजों का नाम गायब है। वहीं काफी दिनों बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले दिनेश कार्तिक को सचिन ने अपनी टीम में जगह दी है। मतलब साफ है कि सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ही सचिन की लिस्‍ट में शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर आईपीएल 2022 की प्लेइंग-11 बताई है।  सचिन तेंदुलकर ने पंजाब के लिए उपयोगी पारी खेलने वाले शिखर धवन को तो अपनी टीम में शामिल किया ही है। साथ ही राजस्‍थान के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले जोस बटलर के साथ धवन को ओपनिंग पार्टनर भी चुना है। हालांकि जिसे सचिन ने अपनी प्‍लेइंग इलेवन में जगह दी उसे टीम इंडिया ने नकार दिया। धवन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज में जगह नहीं दी गई है। सचिन ने अपनी टीम में नंबर-3 के लिए केएल राहुल, चौथे नंबर के लिए गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या को जगह दी है। सचिन ने डेविड मिलर, लियाम लिविंगस्टोन के प्रदर्शन को भी सराहा और अपनी टीम में जगह दी। बॉलिंग डिपार्टमेंट की बात करें तो मास्‍टर ब्‍लास्‍टर ने राशिद खान, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को चुना है। सचिन तेंदुलकर की प्लेइंग-11 - शिखर धवन, जोस बटलर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, लियाम लिविंगस्टोन, दिनेश कार्तिक, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही