Search

 
 
 

गरीबों के बीच कंबल वितरण कर इन युवाओं ने मनाया नया साल

 
Ranchi : युवाओं की टोली ने गरीबों के बीच कंबल बांटकर अपना नव वर्ष मनाया.  युवाओं ने  राजधानी रांची के मेन रोड, रेलवे स्‍टेशन, पहाड़ी मंद‍िर और रातू रोड दुर्गा मंद‍िर के पास आसमान के नीचे रात गुजारने वाले गरीब-असहायों के बीच कंबल का व‍ितरण क‍िया. कंबल पाकर गरीबों के चेहरे ख‍िले उठे. गरीबों ने द‍िल से युवाओं को दुआ दी. कंबल बांटने वालों में रांची के समीर कुमार, सुगंध कुमार सिंह, चुन्नू कुमार, रितेश कुमार,अमित कुमार, चिंटू कुमार शामिल थे. सुगंध कुमार ने बताया क‍ि इस कनकनी में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है. हमलोगों ने सोचा पार्टी कर पैसा बर्बाद करने से अच्‍छा है ऐसे गरीबों की मदद की जाए. कंबल पाकर इनलोगों ने जो दुआएं दी, व‍ह पार्टी मनाने से कई गुना ज्‍यादा खुशी हमलोगों को दे गया. सुगंध ने बताया क‍ि हमलोग हर साल नव वर्ष के मौके पर गरीबों के बीच कंबल और भोजन का वितरण करते हैं. इसमें हमलोगों को बहुत खुशी म‍िलती है. [caption id="attachment_515050" align="alignnone" width="1152"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Image-2023-01-01-at-6.09.31-PM.jpeg"

alt="गरीबों के बीच कंबल वितरण करते युवा " width="1152" height="864" /> गरीबों के बीच कंबल वितरण करते युवा[/caption] इसे भी पढ़ें :  गोड्डा">https://lagatar.in/godda-female-reproductive-organs-found-inside-boys-body-surgically-removed/">गोड्डा

: लड़के के शरीर में मिले महिला प्रजनन अंग, ऑपरेशन कर हटाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही