Search

 
 
 

लातेहार: एक माह बाद भी चोर पकड़ से बाहर, स्वर्णकार संघ नाराज

 
Latehar: बीते चार दिसंबर की रात बरवाडीह थाना क्षेत्र के मुख्‍य बाजार में प्रमुख ज्वेलरी प्रतिष्ठान मां मनसा अलंकार और मुन्नी लाल अलंकार में चोरी हुई थी. घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर पायी है. इसे लेकर बरवाडीह के स्वर्णकार संघ व अन्य व्यवसायियों में भी नाराजगी है. रविवार की देर शाम को स्वर्णकार संघ की बैठक व्यवसायी अनिल प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में चोरी की घटना को लेकर बुधवार को स्वर्णकार संघ के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त से मुलाकात करने का निर्णय लिया.

शिव शंकर बने स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष

उन्‍होंने इस दौरान अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया. बैठक में व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज के अलावा कई स्‍वर्णकार मौजूद थे. बैठक में बरवाडीह स्वर्णकार संघ का गठन किया गया. शिव शंकर सोनी को संघ का अध्यक्ष और पंकज कुमार सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया. कोषाध्यक्ष पवन सोनी, उप कोषाध्यक्ष रितेश कुमार सोनी, सचिव मनोज कुमार सोनी, उप सचिव मनीष सोनी, महासचिव अमित सोनी और मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता दीपक राज को बनाया गया. इसके अलावा विक्रम सोनी, श्रवण सोनी, शशि कांत सोनी, प्रभु सोनी, राजीव सोनी उर्फ सुदामा, सौरभ सोनी और देव सोनी को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया. इसे भी पढ़ें – मंईयां">https://lagatar.in/maiyaan-yojana-cm-transferred-415-crores-to-the-accounts-of-56-lakh-women/">मंईयां

योजना : सीएम ने 56 लाख महिलाओं के खातों में 415 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, पहली बार हर खाते में 2500
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही