Search

 
 
 

रांची पुलिस के लिए चोर बने सिरदर्द, लगातार दे रहे घटनाओं को अंजाम

Ranchi: रांची में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. खासकर चोर बंद घरों की रेकी कर चोरी कर रहे हैं. रांची में चोरी की घटना और चोर दोनों ही पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. चोर शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. हाल के दिनों में चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.
 

Ranchi: रांची में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. खासकर चोर बंद घरों की रेकी कर चोरी कर रहे हैं. रांची में चोरी की घटना और चोर दोनों ही पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. चोर शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 


हाल के दिनों में चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. हालांकि रांची पुलिस पेट्रोलिंग और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने की बात करती है, लेकिन पुलिस अपराधियों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है. चोरों ने हाल के दिनों में पंडरा, नगड़ी, पिठौरिया, लालपुर समेत कई इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.


केस नंबर 1:  23 मार्च 2026 को चोरों ने पिठौरिया के बिजली ग्रिड को निशाना बनाया और एक हजार किलो तांबे की तार को चोरी कर फरार हो गये. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

केस नंबर 2:  18 मार्च 2026 को चोरों ने नगड़ी इलाके में बंद घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपया लेकर फरार हो गये. पुलिस ने इस मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.


केस नंबर 3:  24 मार्च 2026 को चोरों ने लालपुर इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और भारी मात्रा में सोने के जेवरात लेकर फरार हो गये. पुलिस ने इस मामले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

केस नंबर 4 :  27 मार्च 2026 को चोरों ने पंडरा इलाके में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गयs. मकान मालिक ने बताया कि करीब सोलह लाख के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गये. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही