Search

 
 
 

Chatra News: ज्वेलर की बाइक की डिक्की से लाखों के जेवर उड़ा ले गए उचक्के

जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के इटखोरी मुख्य बाजार स्थित करनी रोड में अज्ञात उचक्कों ने बाइक की डिक्की से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 
चतरा जिले की खबरें

Chatra: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के इटखोरी मुख्य बाजार स्थित करनी रोड में अज्ञात उचक्कों ने बाइक की डिक्की से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, आशा ज्वेलर्स के संचालक दिलीप सोनी रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इस दौरान उन्होंने कलाली रोड में अपनी बाइक खड़ी की. घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने बाइक की डिक्की खोली तो उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात गायब थे. घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल इटखोरी थाना पुलिस को सूचना दी.

 Uploaded Image

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उचक्कों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके. 

 

इटखोरी थाना पुलिस ने बताया कि बाइक की डिक्की से जेवरात चोरी होने की सूचना मिली है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही