Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभिजीत ग्रुप के पॉवर प्लांट में चोर बेलगाम, 60 चोर घुस रहे हर दिन, रोका तो कर दी पिटाई

Advertisement
Advertisement
Chandwa : बाना चकला में बंद पड़े अभिजीत ग्रुप के पॉवर प्लांट की सुरक्षा में हर समय 70-80 जवान तैनात रहते हैं, फिर भी चोरी रुक नहीं रही है. प्लांट में अक्सर 50-60 की संख्या में चोर घुस जा रहे और लाखों के सामान ट्रकों पर बेरोकटोक उठवा कर निकल जा रहे हैं. यदि सिक्योरिटी में तैनात जवानों ने रोकने की कोशिश की, तो मारपीट भी कर देते हैं. प्लांट से लोहे की चोरी बदस्तूर जारी है. चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सुरक्षा में तैनात जवानों को भी लगातार निशाना बना रहे हैं. गुरुवार रात चोरों ने सिक्यूरिटी इंचार्ज को पकड़कर बेरहमी से पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि प्लांट के कूलिंग टावर के पास ड्यूटी कर रहे गार्ड को 50-60 चोरों ने भगा दिया और दो मोटर खोल कर नीचे गिरा दिया. सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग पार्टी ने उक्त स्थल पर पहुंच कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन चोर अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाते हुए चहारदीवारी के बाहर जाकर छुप गए और पथराव करने लगे. इसके बाद सैप के जवानों को सूचित कर बुलाया गया. कुछ देर बाद चोर फिर से जमा होकर पथराव करने लगे और गश्ती में लगे बोलेरो वाहन का शीशा तोड़कर वाहन को नुकसान पहुंचा दिया. [caption id="attachment_764783" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-92.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चोरों की पिटाई से घायल सिक्योरिटी में तैनात जवान की तस्वीर[/caption] चोरों के हमले के बाद गश्ती दल के लोग वहां से चले गए. अकेले पाकर सिक्योरिटी इंचार्ज सुरेश लाल श्रीवास्तव को चोरों ने पकड़कर बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई से श्रीवास्तव बुरी तरह से घायल हो गए और जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भाग कर हॉस्टल पहुंचे. जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ. घटना की सूचना पाते ही प्रोजेक्ट हेड बीसी साहू ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और चोरों के संबंध में सिक्योरिटी में तैनात जवानों से पूछताछ की. इसे भी पढ़ें -शर्मनाक">https://lagatar.in/shameful-bjp-mp-made-objectionable-remarks-on-bsp-mp-opposition-rained-ls-president-warned/">शर्मनाक

: भाजपा सांसद ने बसपा एमपी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी , विपक्ष बरसा, लोस अध्यक्ष ने चेताया

चोरी करने वाले लोग गांव के ही

सूत्र बताते हैं कि चोरी करानेवाले कुछ लोग गांव के ही हैं. चोरी के लिए अगल-बगल के गांवों से लोगों को मजदूरी देने के नाम पर बुलवाते हैं और प्लांट में रखे सामानों को उठवा कर ट्रकों पर लोड करा देते हैं. कभी-कभी सिक्योरिटी में तैनात जवानों से उनकी बकझक होती है. ऐसे में चोरी करानेवाले तो साफ बच निकलते हैं और ग्रामीण ही फंस जाते हैं. प्लांट से लोहा चोरी की घटना में कई लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं, तो कई लोग चोरी करने के चक्कर में दिव्यांग हो जीवन जी रहे हैं. चोरों के सरदार कल तक बीपीएल थे और आज करोड़ों की संपत्ति बना ली है. सूत्र बताते हैं कि दो-चार वर्ष पहले का इतिहास खंगाला जाए, तो अच्छे-अच्छे अफसर और नेता फंसेंगे. इसे भी पढ़ें -BIG">https://lagatar.in/ranchi-insas-bullet-recovered-from-bag-of-a-passenger-going-from-airport-to-bengaluru-one-arrested/">BIG

NEWS : रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे यात्री के बैग से इंसास की गोली बरामद, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही