Search

 
 
 

तीसरा एशेज टेस्ट : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, स्टीव स्मिथ का 100वां टेस्ट मैच

 
3rd Ashes Test : तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुवर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटका दिया है. डेविड वॉर्नर को ब्रॉड ने 4 रन पर जैक क्राउले के हाथों लपकवाया. आपको बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में खेले गए दोनों मैचों को जीतकर 2-0 की बढ़त बना रखी है. ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन के पीछे टीम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का बड़ा योगदान रहा है. पिछले कुछ सालों में स्मिथ इस दौर के सबसे बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी बन गए हैं। अब वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-army-jawan-burns-wife-and-two-children-alive/">बिहारः

आर्मी के जवान ने पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाया

100 टेस्ट खेलने वाले स्मिथ 15वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ इस वक्त दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली है. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 14 खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में बात करे तो इस लिस्ट में 168 मैचों के साथ रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ पहले स्थान पर हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/oooo-2-nnnn.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने 59.56 के औसत से बनाये हैं रन

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. उन्होंने 99 मैचों में 59.56 की औसत से 9113 रन बनाए हैं. इस दौरान स्मिथ ने 32 शतक, 4 दोहर शतक और 37 अर्धशतक भी लगाए हैं. स्मिथ के औसत से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस प्रकार की बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी शतक लगाया था. इसके अलावा एशेज सीरीज में भी वह एक शतक लगा चुके हैं. स्मिथ इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं. माना जा रहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद वह पहले स्थान पर पहुंच सकते हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bjp-attack-on-forest-department-office-to-get-rid-of-elephants/">चाकुलिया

: हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए वन विभाग कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही