Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी : तीन शोकाकुल परिवारों को ढांढ़स बंधाने उनके घर पहुंचे बाबूलाल मरांडी

Tisri (Giridih) : पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी गुरुवार 13 अप्रैल को तिसरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों के तीन शोकाकुल परिवारों को ढांढ़स बंधाने उनके घर पहुंचे. बाबूलाल सर्वप्रथम खिजुरी के धावाटांड़ पहुंचे जहां हैदराबाद में मृत प्रवासी मज़दूर राजकुमार रविदास के परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना. जिसके बाद वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ तिसरी के संत मेरिज विद्यालय के पास हुए सड़क हादसे में मृत दंपती के परिवार से मिलने उनके घर पकड़ियाटांड पहुंचे. जहां परिजनों से उन्होंने घटना की जानकारी ली. वहीं सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल संजुल हांसदा के इलाज के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया. दोनों पीड़ित परिवारों को सहयोग राशि और चावल दिया. इसके बाद बाबूलाल मरांडी लोकाय के दमेलवा के भाजपा नेता बंधन राय के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे. विदित हो कि तिसरी थानाक्षेत्र के धावाटांड़ निवासी प्रवासी मज़दूर राजकुमार रविदास की हैदराबाद में बीते दिनों मौत हो गई थी. वहीं बीते शनिवार की शाम संत मेरिज स्कूल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक पर बैठे एक ही परिवार के तीन लोग आ गए थे. जिसमें पकड़ियाटांड के एक दंपती बुधु टुडू और लालमुनी सोरेन की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में उनके पुत्र संजुल हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका फिलहाल रांची में इलाज चल रहा है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर, तिसरी मुखिया किशोरी साव, भाजपा नेता सोनू हेम्ब्रोम, मोहन बर्णवाल, कपिल यादव, कुणाल सिंह, उपप्रमुख बैजू मरांडी, राजू यादव, सुनीता हेम्ब्रोम सरीखे लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-no-entry-to-chandrika-mahtha-in-congress-former-mla-disrespectfully-left-congress-meeting/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : चंद्रिका महथा को कांग्रेस में ‘नो एंट्री’, बड़े बेआबरू होकर कांग्रेस की सभा से निकले पूर्व विधायक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही