Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DSPMU में स्नातक नामांकन की तीसरी औपबंधिक प्रवेश सूची जारी, 31 जुलाई से होगी काउंसलिंग

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची ने विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तीसरी औपबंधिक प्रवेश सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी. इस सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची ने विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तीसरी औपबंधिक प्रवेश सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी. इस सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा.


विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का नाम तीसरी औपबंधिक प्रवेश सूची में शामिल है, उन्हें निर्धारित तिथियों के दौरान अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में उपस्थित होकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उन्होंने सभी चयनित छात्रों से पूर्वाह्न 10:30 बजे संबंधित विभाग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की.


कुलपति ने बताया कि 31 जुलाई से विश्वविद्यालय की स्नातक नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में प्रवेश करेगी. विद्यार्थियों के हित को प्राथमिकता देते हुए शिक्षक एवं कर्मचारी 2 अगस्त (रविवार) को भी अवकाश के बावजूद नामांकन प्रक्रिया जारी रखेंगे, ताकि सभी चयनित छात्रों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित हो सके.


डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार ने बताया कि अंतिम चरण के तहत 3 और 4 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से खेल (Sports) एवं सैन्य (Defence) श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा.


उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की अद्यतन शुल्क सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है. विश्वविद्यालय की ओर से यह जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही