Search

 
 
 

देश की जनता विपक्ष को इस बार करवा रही है पॉलिटिकल एग्जिटः प्रतुल

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को कांग्रेस और झामुमो की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी निश्चित हार को देखकर विपक्ष बहाने खोज रही है. मीडिया को टारगेट किया जा रहा है. चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्न किया जा रहा है. एग्जिट पोल पर इनको विश्वास नहीं है. अब तो इनको राजनीतिक रूप से देश की जनता एग्जिट करवाने वाली है. पहले विपक्ष ईवीएम हैक का नारा लगाती थी. फिर गृह मंत्री पर डेढ़ सौ डीएम से बात करने की बिना सुबूत का बेबुनियाद आरोप लगाया. विपक्ष हार के बहाने भी ठीक से खोज नहीं पा रही. कभी ईवीएम हैक की बात कर रही है तो कभी डीएम हैक की. कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन अपने शहजादे के नेतृत्व में एक और बड़ी हार को झेलने जा रहा है. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-neighbor-killed-woman-with-sharp-weapon-arrested/">बोकारो

: पड़ोसी ने की थी महिला की धारदार हथियार से मारकर हत्या, गिरफ्तार

कांग्रेस स्पष्ट करें कि कहां से लाएंगी 295 सीटें

प्रतुल ने कहा कि तमाम एग्जिट पोल बता रहे हैं कि एनडीए गठबंधन 400 सीटों के आंकड़े को छूएगी या पार करेगी. यही एग्जिट पोल इंडी गठबंधन को 80 से 140 सीट तक दे रहे हैं. अब कांग्रेस स्पष्ट करें कि वो अपने दावे के 295 सीटें कहां से लायेगी? क्या बाकी बची हुई सीटों को अब्दुल टेंट हाउस से कांग्रेस मंगवाएगी? क्योंकि इसी अब्दुल के नाम पर इन्होंने चुनाव लड़ा था और इसी अब्दुल को आरक्षण देने की बात भी कही थी. प्रतुल ने कहा कि कल तक झारखंड की 14 सीटों पर जीत की बात करने वाला विपक्ष अब झारखंड में 10 सीटों पर उतर आया है, जबकि इनका यहां खाता भी नहीं खुलने वाला है. एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहा है. इसे भी पढ़ें -एक्जिट">https://lagatar.in/exit-poll-is-beyond-truth-and-facts-now-media-houses-should-decide-their-role-thakur/">एक्जिट

पोल सत्य और तथ्य से परे, मीडिया घराने अब तो अपनी भूमिका तय करें : ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही