Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस बार गोड्डा के बेटा को चुनकर दिल्ली भेजेगी जनता : प्रदीप यादव II समेत 3 खबरें

कांग्रेस प्रत्याशी ने महगामा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

Godda : गोड्डा लोकसभा सीट पर कांग्रेस से पूर्व घोषित प्रत्याशी दीपिका पाण्डेय सिंह का टिकट छीनकर हथियाने वाले प्रदीप यादव गुरुवार को महगामा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे. टिकट मिलने के बाद पहली बार जनसंपर्क अभियान के तहत महगामा अनुमंडल मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. यादव ने कहा कि इस बार यहां की जनता गोड्डा के बेटे को चुनकर दिल्ली भेजेगी. कहा कि मैं गोड्डा की जनता की सेवा करने के लिए आया हूं. मैं कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि यहां का बेटा हूं. बाहरी से आपका भला नहीं होने वाला है. वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से आपलोग एक ऐसे व्यक्ति को चुनकर दिल्ली भेज रहे हैं, जिसने 15 मिनट भी गोड्डा में रात नहीं गुजारी है. उससे मिलने के लिए पैसे खर्च करके देवघर और दिल्ली जाना पड़ेगा. जबकि मेरे दरवाजे आपके लिए 24 घंटे खुले हैं. उन्होंने उन्होंने आम लोगों खासकर कार्यकर्ताओं से अपील की कि तन-मन से क्षेत्र में जुड़ जाएं और राहुल गांधी के विचारों को जनता तक पहुंचाएं.

कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं विधायक दीपिका पाण्डेय  

पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महगामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह नहीं पहुंचीं. इस संबंध को पूछे जाने पर यादव ने कहा कि वो आवश्यक काम से भागलपुर चली गई हैं. मैं जल्द ही उनसे घर पर जाकर मिलूंगा. फिर हमलोग साथ में चुनावी सभा करेंगे. पार्टी में सभी एकजुट हैं, कहीं कोई विरोधाभास नहीं है. सभी का सहयोग मिल रहा है.

लोगों की संपत्ति हड़पने का सपना देख रही कांग्रेस : अमित

[caption id="attachment_878214" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/mla-amit.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पत्रकारों से बात करते विधायक अमित मंडल व अन्य[/caption] Godda : भाजपा विधायक अमित मंडल ने कहा कि कांग्रेस अपने चुनाव घोषणापत्र के हिडन एजेंडा पर काम कर रही है. तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर चुकी कांग्रेस अब पिछले दरवाजे से लोगों की संपत्ति को हड़पना चाहती है. अमित मंडल गुरुवार को गोड्डा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. अमेरिका में रह रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस नए बयान से कांग्रेस बेनकाब हो गई है. ऐसी मानसिकता का जनता करारा जवाब देगी. कांग्रेस आर्थिक सर्वेक्षण के नाम पर देश के आम लोगों की संपत्ति हड़पने का सपना देख रही है. वह अल्पसंख्यकों की बात तो करती है, मगर उसमें भी सिर्फ एक खास वर्ग के फायदे पर पर उसका ध्यान रहता है. जबकी अल्पसंख्यक मे सिख, जैन आदि भी आते हैं. 60 के दशक से कांग्रेस तुष्टिकरण को चुनाव जीतने का हथियार बनाती रही है. 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का एजेंडा देश में सेट किया, जिसके बाद कांग्रेस लगातार पराजित हो रही है. मौके पर भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश भगत, प्रीतम गाड़िया, रामनरेश यादव आदि उपस्थित थे.

जिस कट्टा से गोली चली थी उसे पुलिस ने किया बरामद

Godda : गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिमड्डा में पिछले दिनों एक शादी समारोह में गोली चली थी. इस घटना में प्रयुक्त अवैध देसी कट्टा को पुलिस ने गांव में ही पुआल के ढेर से बरामद किया है. एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने बताया कि बीते सोमवार की रात मछिया सिमरडा गांव में जीतेंद्र मंडल के चाचा की बेटी की शादी थी. डीजे फ्लोर पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था. नशे की हालत में जीतेंद्र मंडल ने ही फायरिंग की थी, जिसमें वह और उसका जीजा विभूति साह जख्मी हुए थे. दोनों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ अनुसंधान की, तो सारे तथ्य परत दर परत खुलते चले गए. नशे की हालत में धाक जमाने के लिए फायरिंग की गई थी. पुलिस ने देसी कट्टा को जब्त कर लिया है. आरोपी जीतेंद्र मंडल के खिलाफ आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-high-court-takes-a-tough-stand-on-coal-theft-seeks-response-from-bccl-on-deaths/">धनबाद

: कोयला चोरी पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, मौतों पर बीसीसीएल से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही