जिगजैग परिचालन करने वालों व मोडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालने वाले वाहन चालकों सहित मैकेनिक व गैरेज संचालकों पर होगी कार्रवाई
Hazaribagh : हजारीबाग डीसी के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक हुई. इसमें बताया गया कि सड़क दुर्घटना पीड़ित की मदद करने वाले सम्मानित किए जाएंगे. उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलेगी. वहीं जिगजैग परिचालन करने वालों व मोडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालने वाले वाहन चालकों सहित मैकेनिक व गैरेज संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी. सड़क सुरक्षा समिति से संबंधित विभिन्न विभागों पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार, शिक्षा विभाग, विद्युत, स्वास्थ्य, पुलिस, मोटरयान, सदर अंचल, अनुमंडल कार्यालय सदर व बरही, सीसीएल, एनटीपीसी आदि विभागों की ओर से सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए किए जा रहे कार्यों एवं प्रयासों की अद्यतन समीक्षा की गई. मौके पर पथ निर्माण की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विभाग के माध्यम से निर्मित सभी 13 पथों पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से साइनबोर्ड, पोट होल्स एवं किमी स्टोन आदि का भराव कराया गया. साथ ही एनएच-522 बगोदर-हजारीबाग पथ के फोरलेन बनाने की स्वीकृति भारत सरकार से मिल चुकी है तथा भू-अर्जन का कार्य प्रगति पर है. बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि चौपारण क्षेत्र अवस्थित एनएच-2 के चिह्नित स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से मेडियन ओपनिंग बंद करा दिया गया है. इस क्रम में भू-अर्जन के तहत रैयतों को भुगतान में हो रहे विलंब के मामले पर विभाग की ओर से भू-अर्जन कार्यालय से समन्वय कर भुगतान कार्य में गति लाने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें : आचार">https://lagatar.in/code-of-conduct-violation-case-union-state-education-minister-annapurna-devi-found-guilty-rs-200-fine/">आचारसंहिता उल्लंघन मामला : केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी दोषी करार, 200 रुपये फाइन
अब तक 1170 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित
वहीं शिक्षा विभाग की ओर से सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलाकर शहरी व आसपस के कुल छह चिह्नित विद्यालयों में लगभग 1170 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया. मौके पर बच्चों को विद्यालयों में असेंबली के दौरान वायसओवर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरुकता संदेश के प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया.विशेष शिविर लगाकर निःशुल्क नेत्र जांच कराने की कही गई बात
स्वास्थ्य विभाग को बरकट्ठा सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के चिह्नित स्थानों पर वाहन चालकों के लिए विशेष शिविर लगाकर निःशुल्क नेत्र सह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए गए.सिविल सर्जन को सौंपा गया सूची बनाने का जिम्मा
साथ ही सरकार की पहल का फायदा दिलाने के लिए दुर्घटना प्रभावित व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने वाले नेक व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए सिविल सर्जन को वैसे व्यक्तियों को चिह्नित कर सूची सौंपने का निर्देश दिया, ताकि प्रावधान के अनुरूप नेक व्यक्तियों को पांच हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा सके.नाबालिग वाहन चालकों पर अंकुश लगाने का निर्देश
पुलिस विभाग को शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ओवरस्पीड व जिकजैक ड्राइविंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने व कम उम्र के नाबालिग वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग व धरपकड़ अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया.हटाए गए अतिक्रमण स्थल पर नो पार्किंग जोन, नो वेंडर जोन का बोर्ड लगाने का निर्देश
बैठक में राजमार्गों पर गति सीमा नियंत्रण के लिए सर्वे कराकर समुचित आकार एवं पर्याप्त संख्या में साइनेज लगाने, नगमा टोल प्लाजा, सिंदूर के आसपास हटाए गए जगहों पर पुनः अतिक्रमण न हो, इसके लिए नो पार्किंग जोन, नो वेंडर जोन आदि संबंधी बोर्ड लगाकर नियमों की अवहेलना करनेवालों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया. साथ ही ओवर स्पीड वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के लिए स्पीड मैपर वाहनों को तैनात करने का निर्देश दिया. वहीं सीसीएल एवं एनटीपीसी को अपने खनन क्षेत्र में परिवहन में प्रयुक्त वाहनों का मोटरवाहन एक्ट के नियमों व सभी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर बरही, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सदर सहित संबंधितों विभागों के पदाधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-two-brothers-killed-in-bus-and-bike-collision/">हजारीबाग:बस और बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत [wpse_comments_template]

Leave a Comment