Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा इनाम, दिशा निर्देश जारी

Advertisement
Advertisement
New Delhi  :  सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क हादसों में गंभीर रुप से घायलों को गोल्डन आवर यानी दुर्घटना के एक घंटे के भीतर अस्पताल-ट्रामा सेंटर पहुंचाने वाले नागरिकों के लिये इनाम की योजना सम्बधी दिशा निर्देश जारी कर दी है. इस योजना के तहत जिला प्रशासन अच्छे नागरिक (व्यक्ति या व्यक्तियों) को एक साल में 5000 रुपये का नगद इनाम अधिकतम पांच बार दे सकेगा. जबकि हर साल आयोजित होने वाले सरकारी सम्मान समारोह में उनको एक लाख रुपये नगद दिया जाएगा. यह योजना मार्च 2026 तक चलेगी. इसका मकसद दुर्घटना में सड़क पर पड़े गंभीर घायलों की अनदेखी करने के बजाए आम नागरिक उनको नजदीकी अस्पताल-ट्रामा सेंटर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है. इसे भी पढ़ें -अभय">https://lagatar.in/abhay-singh-also-agrees-does-not-distribute-bhog-in-pandal-distributes-durga-puja-committee-from-door-to-door/">अभय

सिंह भी माने, पंडाल में भोग नहीं बांटे, घर-घर जाकर वितरित करे दुर्गा पूजा कमिटी

राज्य सरकारें  पृथक बैंक अकाउंट खोलेंगी

विदित हो कि मंत्रालय ने पिछले साल सड़क सुरक्षा पर काम करने वाले ट्रस्ट, एनजीओ, संस्थानों को सालाना पांच लाख रुपये इनाम देने व वित्तीय सहायता मुहैया कराने की योजना शुरू कर किया है. राज्य सरकारें इस नगद योजना के लिए पृथक बैंक अकाउंट खोलेंगी. केंद्र सरकार शुरुआती दौर में उन्हें पांच लाख रुपये मुहैया कराएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही