Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में कोडरमा जिला से हजारों भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे रांची : किसलय तिवारी

Koderma : भारतीय जनता युवा मोर्चा कोडरमा जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक सांसद आवास पर हुई. बैठक की अध्यक्षता सूरज प्रताप मेहता ने की जबकि संचालन जिले के महामंत्री चंदन कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी उपस्थित हुए. मौके पर जिला अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता ने प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को मंडल सशक्तिकरण अभियान चलाकर बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया. एक बूथ पर 50 युवाओं की फौज को खड़ा करना है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-preparations-in-full-swing-for-hemant-hatao-jharkhand-bachao-program/">हजारीबाग

: ‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’ कार्यक्रम की तैयारी जोरों, पोस्टर से विधायक जी गायब…चर्चा

किसलय तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा

वहीं मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए भाजपा के इतिहास प्रकाश डाला. कहा कि हमारे कार्यकर्ता विषम परिस्थिति में भी देश के साथ खड़े रहते हैं. उन्होंने हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का 11 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल होने को कहा. किसलय तिवारी ने आंदोलन की तैयारियों का जायजा लिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/5000-bjp-workers-will-be-involved-in-the-siege-of-dhanbad-secretariat-chandrashekhar-singh/">धनबाद

से 5 हजार भाजपाई सचिवालय घेराव में होंगे शामिल- चंद्रशेखर सिंह

बैठक में ये रहे मौजूद

जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला महामंत्री चंदन कुमार, जिला मंत्री श्यामसुंदर यादव, राजा यादव, शिवराज, दिलीप यादव, जिले के मंडल अध्यक्षों में डोमचांच ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, डोमचांच नगर अध्यक्ष सुनील कुमार मेहता, नवलसाही मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, जय नगर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बिट्टू कुमार सिंह, सुनील कुमार मंडल सहित सभी मंडलों के महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही