Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला में सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार को राहुल सिंह गिरोह के नाम पर धमकी

गुमला जिले के आदर नामक जगह में सकड़ निर्माण का काम करा रहे ठेकेदार को Spoofed नंबर से फोन किया गया. फोन करने वाले से अपना परिचय दिये बगैर गालियां दी. ठेकेदार द्वारा फोन काट दिये जाने के बाद उसके नंबर दो वीडियो क्लिप भेजा गया
Advertisement
Advertisement

Gumla : गुमला में सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार को राहुल सिंह के नाम पर धमकी दी गयी है. धमकी देने के लिए पुर्तगाल के फोन (+351961904586) नंबर का इस्तेमाल किया गया. यह Spoofed नंबर है. 


गुमला जिले के आदर नामक जगह पर सकड़ निर्माण का काम करा रहे ठेकेदार को Spoofed नंबर से फोन किया गया. फोन करने वाले ने अपना परिचय दिये बगैर गालियां दी. ठेकेदार द्वारा फोन काट दिये जाने के बाद उसके नंबर पर दो वीडियो क्लिप भेजे गये. यह वीडियो क्लिप पिछले दिनों पलामू में राहुल सिंह गिरोह के चार आपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की प्रेस कांफ्रेस का है. इसमें राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों और गिरफ्तार अपराधियों द्वारा किये जाने वाले किसी संभावित आपराधिक घटना का उल्लेख किया गया है.

 


बताया जाता है कि ठेकेदार को डराने वाले व्यक्ति द्वारा इस वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर यह बताने की कोशिश की गयी है कि ठेकेदार को फोन करने वाला राहुल सिंह गिरोह से संबंधित है. ठेकेदार को फोन करने और वीडियो क्लिप भेजने के लिए Spoofed नंबर का इस्तेमाल किया गया है. जांच के दौरान Spoofed नंबर का कोई पता ठिकाना नहीं मिलता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही