Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया एयरपोर्ट को मिली उड़ाने की धमकी, गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Gaya : बिहार के गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमले की धमकी मिली है. एयरपोर्ट के निदेशक बंगजीत शाहा को एक गुमनाम पत्र मिला है. जिसमें बिहार के 21 लोगों का नाम-पता दर्ज है. जिन्हें धमकी दी गई है. इस पत्र को गुरुवार की देर शाम एयरपोर्ट निदेशक ने एसएसपी आशीष भारती को उपलब्ध कराया है. इस पत्र के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. पत्र में एयरपोर्ट को आठ मार्च को उड़ाने की धमकी दी गई है. इसको लेकर एसएसपी ने कहा कि धमकी देने के पीछे कोई संगठन है या कोई शरारती तत्व का हाथ है, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल धमकी को गंभीरता से लेते हुए एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ जवानों को अलर्ट मोड में रखा गया है. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-jam-at-birsa-chowk-passengers-upset/">चाकुलिया

: बिरसा चौक पर जाम, राहगीर परेशान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-42.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस मामले में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि उन्होंने जानकारी को गंभीरता से लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आशीष भारती ने बताया कि गया में दो महिलाओं के नाम-पता के संबंध में जांच की गई है. जिसमें एक महिला चिकित्सक और एक महिला शिक्षक का नाम है. जांच के क्रम में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है. शेष एक अन्य महिला का नाम पता का जल्द ही सत्यापन कराने में पुलिस जुटी है. इसे भी पढ़ें:  सीतामढ़ी:">https://lagatar.in/sitamarhi-grooms-death-on-stage-after-varmala-mourning-spread/">सीतामढ़ी:

वरमाला के बाद स्टेज पर हुई दूल्हे की मौत, पसरा मातम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही