Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेतला नेशनल पार्क से हिरण का शिकार करते तीन गिरफ्तार, चार फरार

Latehar : बेतला नेशनल पार्क क्षेत्र में हिरण का शिकार करने के आरोप में तीन शिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जबकि चार शिकारी फरार हैं. गिरफ्तार शिकारियों में बरवाडीह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के राजेश्वर सिंह, अखरा गांव के अमित भुइयां और तरहसी थाना क्षेत्र के सिलदिलिया गांव निवासी निरंजन सिंह शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से हिरण की खाल व सिर बरामद की गई है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/administrative-preparations-for-ramnavami-begin-in-hazaribagh-search-of-roofs-of-houses-taken-from-drone-cameras/">हजारीबाग

में रामनवमी की प्रशासनिक तैयारी शुरू, ड्रोन कैमरे से ली गई छतों की तलाशी
घटना को अंजाम देने वाले आरोपी कल्याणपुर के राजेश सिंह, अवधेश सिंह, डिगेश्वर सिंह व डोरामी के गुठल भुइयां फरार हो गये हैं. घटना की जानकारी देते हुए रेंजर शंकर पासवान, वनपाल उमेश दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कुछ लोगों के द्वारा कल्याणपुर गांव में हिरण का शिकार कर लिया गया है. इसी सूचना के आधार पर पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना के निर्देश पर टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी की. इस दौरान कल्याणपुर के राजेश सिंह के घर के पीछे से हिरण को काटते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया गया. उसकी निशानदेही पर तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गयी. छापामारी टीम में उमेश कुमार दुबे के अलावे संतोष कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार देव, मनिता कच्छप, संदीप कुमार, गुलशन सुरीन व संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/changes-in-the-traffic-route-of-ranchi-regarding-sarhul-avoid-going-on-these-routes-on-march-24/">सरहुल

को लेकर रांची के ट्रैफिक रूट में बदलाव, 24 मार्च को इन रास्तों पर जाने से बचें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही