Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

36 पेटी अवैध शराब और 140 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर और आदित्यपुर में नशे का धंधा तेजी से फैल रहा है. एक बार फिर कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर थाना की पुलिस ने 140 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती का रहमत हुसैन और अरशद अली शामिल है. रहमत के पास से 80 और अरशद के पॉकेट से 60 पुड़िया ब्राउन शुगर पुलिस को मिला है. बता दें कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में लगातार पुलिस की कार्रवाई के बावजूद ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का धंधा लगातार चल रहा है. पिछले साल भी पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाली डॉली को गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन तक नशे का कारोबार बंद रहा, लेकिन फिर से मादक पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है.

चाईबासा के शराब सप्लायर की तलाश में पुलिस

वहीं सरायकेला-खरसावां जिले के आमदा थाना की पुलिस ने खमारडीह रेलवे पुल के पास छापामारी कर पंचानन मंडल को 36 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ में पुलिस को चाईबासा के सप्लायर की जानकारी मिली है. उसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/three-children-died-due-to-drowning-in-the-pond-in-chaibasa-weeds-spread-in-the-village/80312/">चाईबासा

के खूंटपानी में तालाब में डूबने से तीन बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

नशे के कई कारोबारी हो चुके हैं गिरफ्तार

इससे पहले 27 अप्रैल को भी 102 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ सोनारी में सुमित धीबर नाम के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई थी. उससे पहले 16 फरवरी को जुगसलाई थाना की पुलिस ने 30 लाख कीमत की 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें एक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का हसीउर रहमान भी था. वहीं 13 दिसंबर 2020 को भी आदित्यपुर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में पुलिस टीम ने छापामारी कर ब्राउन शुगर के साथ महिला नग्मा खातून को गिरफ्तार किया था. उसके पास से 354 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया था.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही