Search

 
 
 

हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

रीना खान को 4 फरवरी 2022, अख्तर खुशी को 28 सितंबर 2024 और नजमुल को 1 मार्च 2025 को जामताड़ा जेल से हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में शिफ्ट किया गया था. इ
 

 Hazaribagh :  हज़ारीबाग़ डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गए. ये बिना पासपोर्ट अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गये थे. तीनों विदेशी नागरिक अपनी सजा पूरी कर चुके हैं. इनमें रीना खान उर्फ ​​फिना देवी, अख्तर खुशी और नजमुल शामिल हैं.

 

रीना खान को 4 फरवरी 2022, अख्तर खुशी को 28 सितंबर 2024 और नजमुल को 1 मार्च 2025 को जामताड़ा जेल से हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में शिफ्ट किया गया था. इन तीनों बांग्लादेशियों को झारखंड की अलग-अलग जेलों से हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में रखा गया था.

 

जानकारी के मुताबिक, ये सभी शुक्रवार की देर रात या शनिवार की सुबह फरार हुए हैं. इस जानकारी को छिपाने की कोशिश की जा रही थी. लेकिन जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, पुलिस ने हजारीबाग के विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी.इन फरार बांग्लादेशियों की डिटेल सभी थानों को उपलब्ध करा दी गयी है, ताकि इन लोगों की गिरफ्तारी की जा सके.

 

घटना के बाद जिले के वरीय अधिकारियों ने सेंटर का निरीक्षण किया. हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह भी सेंटर की जांच करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. तीनों घुसपैठियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी कर दिये गये हैं.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही