Search

 
 
 

रांची के मांडर से हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है.  जानकारी के अनुसार, मांडर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ जंगल गए हैं. इसके बाद पुलिस की टीम में छापेमारी की और हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.
 

Ranchi :  राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विशाल सिंह, अभिषेक शर्मा और करन गोप के रूप में हुई है.  गिरफ्तार सभी अपराधी रांची के रहने वाले हैं. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से तीन देसी पिस्टल, चार मैगजीन, दस जिंदा गोली और दो मोबाइल जब्त किए हैं, 

 

जानकारी के अनुसार, मांडर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ जंगल गए हैं. इसके बाद पुलिस की टीम में छापेमारी की और हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि एक अपराधी घर में छिपा हुआ है.

 

दोनों अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने घर में छापेमारी की और हथियार के साथ अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि वह किस आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही