Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में शराब दुकान पर फायरिंग करने वाले 3 अपराधी अरेस्ट, हथियार व कारतूस बरामद

रांची पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद बाजार स्थित लाइसेंसी शराब की कम्पोजिट दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से एक देशी रिवॉल्वर, एक देशी कट्टा, 19 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद बाजार स्थित लाइसेंसी शराब की कम्पोजिट दुकान पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से एक देशी रिवॉल्वर, एक देशी कट्टा, 19 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है.

 

पुलिस के अनुसार 3 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि गेतलसूद बाजार में स्थित शराब दुकान पर तीन अपराधी फायरिंग कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में सिल्ली के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 मार्च की सुबह जोन्हा स्थित एक मुर्गी पोल्ट्री फार्म के पास छापेमारी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में देव सिंह मुंडा, गौतम यादव उर्फ गोल्डन यादव और भोलू सोनी उर्फ भोलू वर्मा शामिल हैं.

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 3 मार्च को वे तीनों गेतलसूद की शराब दुकान पर पहुंचे थे और वहां के कर्मचारियों से शराब की बोतल मांगने लगे. कर्मचारियों द्वारा शराब देने से इनकार करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी. इस दौरान दुकान के कर्मचारी काउंटर के पीछे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे.

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पहले से भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट व आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही