Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : भाजपा नवनिर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों का 8 मार्च को करेगी सम्मान समारोह

नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद पार्टी ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने दी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद पार्टी ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने दी.

 

उन्होंने बताया कि 8 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे बोड़िया रोड स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू करेंगे.

 

राकेश प्रसाद ने बताया कि राज्य के सभी 48 नगर निकायों से भाजपा समर्थित और पार्टी की विचारधारा से जुड़े महापौर, अध्यक्ष और पार्षद बड़ी संख्या में जीतकर आए हैं. सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के तिकड़म, पुलिस प्रशासन के दबाव और दुरुपयोग के बावजूद नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

 

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद अरुण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी समारोह में मौजूद रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही