Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ कैंट में खुला भाजपा का मंडल कार्यालय, प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने व जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बनेगा.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के तहत शुक्रवार को रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय का शुभारंभ किया गया. भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने व जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बनेगा. 


बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने में कार्यालय की अहम भूमिका होती है. रामगढ़ कैंट मंडल  कार्यालय कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का माध्यम बनेगा. इससे पूर्व रामगढ़ नगर अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया. पटाखे फोड़े गए और फूलों की वर्षा की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबला ने, जबकि संचालन रंजीत पांडेय ने किया.


मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. संजय सिंह, रणंजय कुमार कुंटू बाबू, अमरनाथ चौधरी, प्रवीण मेहता, रंजीत कुमार सिन्हा, राजीव जायसवाल, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे. मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही