Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : राहुल दुबे गैंग का अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 4 मार्च को होली के दिन आपसी विवाद के बाद सुजीत डोम ने पिस्टल दिखाकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की थी. टीम ने 5-6 मार्च की रात आरोपी के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh  : रामगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजीत राम उर्फ सुजीत डोम (41) के रूप में हुई है. वह भुरकुंडा के रिवरसाइड बुधबाजार क्षेत्र का रहने वाला है.


पुलिस के अनुसार, 4 मार्च को होली के दिन आपसी विवाद के बाद सुजीत डोम ने पिस्टल दिखाकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की थी. इसके बाद रामगढ़ एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पतरातू एएसपी सह एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

 

टीम ने 5-6 मार्च की रात आरोपी के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की. इस दौरान उसके कमरे में रखे एक बक्से से एक देसी पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस व एक मैगजीन बरामद किया. सुजीत डोम हथियार से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में पतरातू थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया.

 

पहले भी कई मामलों में जा चुका है जेल


पुलिस के अनुसार, सुजीत डोम का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी आर्म्स एक्ट, डकैती और संगठित अपराध से जुड़े कई मामलों में जेल जा चुका है. बताया जाता है कि सुजीत डोम अपराधी राहुल दुबे गैंग से जुड़ा रहा है. भदानीनगर रेलवे साइडिंग में लेवी के लिए हुई फायरिंग की घटना में भी उसका नाम आया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेल से जमानत पर छूटने के बाद भी वह इलाके में गैंग के नाम पर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही