Search

 
 
 

धनबादः बरमसिया फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार, गोली लगने से दो युवक हुए थे घायल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अनिल यादव, अभिषेक ठाकुर उर्फ मांझी, कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा व आतिश शर्मा शामिल हैं.
 

Dhanbad : धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र के स्थित बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के जश्न के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग हुई थी. वारदात में गोली लगने से दो युवक घायल हो गए थे. घायल विष्णु कुमार व पुष्पक कुमार को सरायढेला स्थित एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. घायल विष्णु कुमार के फर्द बयान पर धनसार थाना में मामला दर्ज किया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष के आवेदन पर भी मामला दर्ज हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अनिल यादव, अभिषेक ठाकुर उर्फ मांझी, कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा व आतिश शर्मा शामिल हैं. यह जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी.


उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान विकास लाला उर्फ विकास वर्मा ने देसी पिस्टल से फायरिंग की, जिससे विष्णु कुमार व पुष्पक कुमार घायल हो गए. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल व एक खोखा बरामद किया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही