Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के अस्पतालों में 201 मैनेजरों की होगी नियुक्ति, 10 से 30 मार्च तक करें आवेदन

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों, सदर अस्पतालों, अनुमंडल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर प्रबंधन के लिए हॉस्पिटल मैनेजर के पदों पर दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड के मेडिकल कॉलेजों, सदर अस्पतालों, अनुमंडल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर प्रबंधन के लिए हॉस्पिटल मैनेजर के पदों पर दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

इससे पहले नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था. लेकिन नए सिरे से एक बार फिर राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत अनुबंध पर कुल 201 पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है.

 

हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर होगी नियुक्ति

हॉस्पिटल मैनेजर के जिन 201 पदों पर नियुक्ति होगी, उनमें अनारक्षित श्रेणी के 81, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 20, एसटी के 52, एससी के 20, बीसी-वन के 16 और बीसी-2 के 12 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से 30 मार्च तक भरे जाएंगे.

 

इन पदों के लिए योग्यता के रूप में हॉस्पिटल मैनेजमेंट या हेल्थ केयर में पीजी डिप्लोमा, हॉस्पिटल मैनेजमेंट या हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए व पब्लिक हेल्थ केयर में स्नातकोत्तर डिग्री निर्धारित की गई है.

 

साथ ही अभ्यर्थियों के पास कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा कंप्यूटर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर की जानकारी भी जरूरी होगी. चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 41 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा.

 

181 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर की भी होगी नियुक्ति

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत ही स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 181 पदों पर भी टेंडर के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान झारखंड की ओर से इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है.

 

चिकित्सक इसके लिए 25 मार्च तक टेंडर भर सकते हैं. टेंडर में अधिकतम तीन लाख रुपये मानदेय व स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकतम तीन विकल्प देने की व्यवस्था रखी गई है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही