Search

 
 
 

Deoghar News: पावे पहाड़ के पास से तीन साइबर ठग गिरफ्तार

जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पावे पहाड़ के समीप छापेमारी कर तीन कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पावे पहाड़ के समीप छापेमारी कर तीन कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से पांच मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

 

 Uploaded Image

 

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि पावे पहाड़ के आसपास कुछ युवक फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक और फोनपे कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. 

इसे भी पढ़ें: 

जब्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं. गिरफ्तार आरोपितों में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के उपर बगडबरा निवासी 25 वर्षीय रिजवान अंसारी, सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी 19 वर्षीय हासमी राजा तथा 23 वर्षीय कबीर अंसारी शामिल हैं. तीनों से पूछताछ कर पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित खुद को गूगल पे, फोनपे और एयरटेल पेमेंट बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को कैशबैक और अन्य सुविधाओं का लालच देते थे. इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंक खातों से रकम उड़ाने की कोशिश करते थे. पुलिस के अनुसार आरोपित एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए भी लोगों को झांसे में लेकर एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद और दोबारा चालू कराने के नाम पर ठगी करते थे.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच करा रही है, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके.

 

इस कार्रवाई में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक नागेंद्र कुमार मंडल, सोनारायठाढ़ी थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुखनाथ लोहरा तथा अन्य पुलिस बल शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही