Search

 
 
 

झारखंड में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ

Ranchi News: तीन दिवसीय यह महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय कला को प्रोत्साहित करने के साथ सरकार की विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा. आने वाले दिनों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.
 
सांस्कृतिक महोत्सव

Ranchi News: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा एवं राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री दीपक बिरुवा, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.

 

उद्घाटन के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में झारखंड की समृद्ध जनजातीय और शास्त्रीय कला-संस्कृति की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम में बांसुरी वादन, मुंडारी, नागपुरी, उरांव और संथाली नृत्य के साथ कथक, भरतनाट्यम एवं ओडिसी की शास्त्रीय नृत्य युगलबंदी प्रस्तुत की गई. इसके अलावा सरायकेला छऊ नृत्य, आधुनिक नागपुरी नृत्य और महिला बैंड 'द सजनी ग्रुप' की संगीत प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया.

 

इसे भी पढ़ें:

महोत्सव स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगभग 160 स्टॉल लगाए गए हैं. इनमें सूचना एवं जनसंपर्क, खेल-कूद एवं युवा संस्कृति, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी सहित कई विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है.

 

इस अवसर पर गृह, कारा एवं आपदा विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, संस्कृति निदेशक आसिफ एकराम, खादी बोर्ड के निदेशक आलोक कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

 

तीन दिवसीय यह महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय कला को प्रोत्साहित करने के साथ सरकार की विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा. आने वाले दिनों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही