Search

 
 
 

हजारीबाग में प्रमंडल स्तरीय तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज, सात जिलों के 1288 खिलाड़ियों की भागेदारी

Hazaribagh: तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय आयोजन में सात जिलों हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद, चतरा, बोकारो व गिरिडीह से लगभग 1288 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. 31 अगस्त तक होने वाले इस महोत्सव में खिलाड़ी एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
 
खेल महोत्सव के शुभारंभ पर दीप प्रज्वलित करते अतिथि

Hazaribagh: हजारीबाग स्थित कर्जन स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ. यह महोत्सव 31 अगस्त तक चलेगा. समारोह का शुभारंभ खेल ध्वज फहराने व दीप प्रज्वलन कर हुआ. यह आयोजन हजारीबाग जिला प्रशासन व हजारीबाग ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें:


उद्घाटन समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और आत्मबल बढ़ाने का सशक्त साधन भी है. वहीं, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि खेल बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं. उन्होंने प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए सभी युवा खिलाड़ियों के उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय आयोजन में सात जिलों हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद, चतरा, बोकारो व गिरिडीह से लगभग 1288 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. 31 अगस्त तक होने वाले इस महोत्सव में खिलाड़ी एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.


खेल महोत्सव में हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरकठा विधायक  अमित कुमार यादव, धनबाद के मेयर संजीव सिंह, सेवानिवृत्त आईजी, बीएसएफ,  डी.के. शर्मा तथा नगर परिषद अध्यक्ष, कोडरमा ने विशिष्ट एवं मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की. जिला खेल पदाधिकारी  कैलाश राम सहित प्रमंडल के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, खेल पदाधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

 

इस अवसर पर अतिथियों ने एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के विजेता खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया. हजारीबाग ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से प्राप्त होती है. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही