Search

 
 
 

Bhagalpur News: सबौर स्टेशन के पास से तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद

Bhagalpur News: सबौर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर जाने वाले हैं. इसके बाद सशस्त्र बल की मदद से पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को दबोच लिया.
 
पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने सबौर रेलवे स्टेशन के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 403.2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. 

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के अनुसार, रविवार को सबौर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर जाने वाले हैं. सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन के आसपास निगरानी शुरू की. इस दौरान पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे. इसके बाद सशस्त्र बल की मदद से पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को दबोच लिया. तलाश के दौरान इनके पास से 403.2 ग्राम ब्राउन शुगर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. 

 

गिरफ्तार आरोपियों में बबरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी जयनंदन कुमार और मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जानहाट मृत्युंजा चौक निवासी संगम प्रिया के रूप में हुई है.

 

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर लोदीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी डीह निवासी कृष्ण कुमार उर्फ भीम को भी गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही