Search

 
 
 

सड़क निर्माण घोटाला में 3 इंजीनियर निलंबित, चौथे पर पेंशन नियमावली के तहत कार्यवाही

Ranchi News: सरकार ने पतना-हिरणपुर सड़क निर्माण के दौरान अनियमितता की शिकायतों की जांच के लिए दुमका के अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया था. समिति ने 17.50 किलोमीटर लंबे सड़क के निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने से संबंधित रिपोर्ट दी. साथ ही इस मामले में दोषी पाये गये इंजीनियरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की अनुशंसा की.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: पथ निर्माण विभाग ने जांच के बाद सड़क घोटाले के आरोप में तीन इंजीनियरों को निलंबत कर दिया है. जांच के दौरान दोषी पाये गये चौथे इंजीनियर के रिटायर होने की वजह से उसके खिलाफ पेंशन नियमावली के तहत कार्यवाही करने का फैसला किया है. मामला साहेबगंज जिले के पतना- हिरणपुर पथ में हुई गड़बड़ी से संबंधित है.


सरकार ने पतना-हिरणपुर सड़क निर्माण के दौरान अनियमितता की शिकायतों की जांच के लिए दुमका के अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया था. समिति ने 17.50 किलोमीटर लंबे सड़क के निर्माण के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने से संबंधित रिपोर्ट दी. साथ ही इस मामले में दोषी पाये गये इंजीनियरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की अनुशंसा की.

इसे भी पढ़ें - 


पथ निर्माण विभाग ने इस जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया.  निलंबत किये गये इंजीनियरों में अजय कुमार (कार्यपालक अभियंता साहेबगंज), रामजीवन पासवान (सहायक अभियंता राजमहल) और शत्रुघन प्रसाद राय (कनीय अभियंता राजमहल) का नाम शामिल है. जांच में दोषी पाये गये कनीय अभियंता राम दयाल मंडल रिटायर हो गये हैं. इसलिए उनके खिलाफ पेंशन नियमावली के तहत कार्यवाही चलाने का फैसला किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही