Search

 
 
 

Ranchi News: 3 अस्पतालों को कॉर्निया ट्रांसप्लांट की मंजूरी, MGM में आई बैंक संचालन का रास्ता साफ

Ranchi: झारखंड में अंग और ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की एडवाइजरी कमेटी ने तीन अस्पतालों को कॉर्निया ट्रांसप्लांट और आई बैंक संचालन के लिए पांच वर्षों का पंजीकरण देने का निर्णय लिया है. यह फैसला मंगलवार को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया गया.
 

Ranchi: झारखंड में अंग और ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की एडवाइजरी कमेटी ने तीन अस्पतालों को कॉर्निया ट्रांसप्लांट और आई बैंक संचालन के लिए पांच वर्षों का पंजीकरण देने का निर्णय लिया है.

 

यह फैसला मंगलवार को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया गया. बैठक में राज्य के पांच अस्पतालों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई.

 

 

समिति ने जांच और समीक्षा के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर और IRIS सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर, रांची को कॉर्निया ट्रांसप्लांट की अनुमति देने का फैसला किया. वहीं MGM मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर को कॉर्निया ट्रांसप्लांट के साथ आई बैंक की स्थापना और संचालन के लिए भी पंजीकरण दिया गया.

 

दूसरी ओर लोकनायक जयप्रकाश नारायण आई हॉस्पिटल और कोडरमा रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिल सकी. समिति ने पाया कि इन संस्थानों में प्रशिक्षित मानव संसाधन और जरूरी उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध नहीं हैं. बैठक के दौरान अस्पतालों की चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपलब्धता  कानूनी और तकनीकी मानकों के पालन की समीक्षा की गई.

 

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में अंग और ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं का विस्तार गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा. इससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा और उन्हें झारखंड में ही बेहतर सुविधा मिल सकेगी. बैठक में स्वास्थ्य विभाग और रिम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ एडवाइजरी कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही