Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : जेजेएमपी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Garhwa : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के विभिन्न नक्सल कांडों में फरार चल रहे जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को गढ़वा जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में विकास सिंह पिता राजदेव सिंह ग्राम जून थाना रंका, रामप्यारी कोरवा, पिता भुनेश्वर कोरवा, ग्राम सिरोई कला ढोटी और राजेश उर्फ राजेश्वर यादव पिता सीता यादव ग्राम चेते रमकंडा शामिल है. सभी पर जेजेएमपी कमांडर भानू सिंह खरवार के साथ काम करने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है. वहीं राजेश उर्फ राजेश्वर यादव केन बम लगाने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-big-action-by-bihar-police-30-cyber-criminals-arrested-in-10-districts/">पटना

: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जिलों 30 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि भानू सिंह खरवार को रंका पुलिस ने एके- 56 के साथ गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है. उसके गैंग के बाकी सहयोगियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में इन तीनों उग्रवादियों को पकड़ा गया. इसे भी पढ़ें : बक्सर">https://lagatar.in/buxar-accident-of-pappu-yadavs-convoy-11-people-injured-vehicles-blown-up/">बक्सर

: पप्पू यादव के काफिले का एक्सीडेंट, 11 लोग घायल, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही