Search

 
 
 

ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे में बिहार के 3 मजदूरों की मौत

Araria : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर जा रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
बिहार की खबरें

Araria : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर जा रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

इसे भी पढ़ें...

 

हादसा इतना इतना अचानक हुआ कि युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. 


घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को भेज दिया.

 

तीनों मृतक बिहार के रहने वाले है. मृतकों की पहचान करन (22 वर्ष), विश्वजीत (24 वर्ष) और मिथुन (25 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे. हाल ही में रोजगार की तलाश में नोएडा गए थे. 

 

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में माताम पसरा हुआ है. आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है. पुलिस ने चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही