Search

 
 
 

Ranchi: पूजा कर लौट रहे तीन नाबालिग हादसे का शिकार, ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत

Ranchi News : तमाड़ थाना क्षेत्र के इचाडीह के पास रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत हो गई व 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : तमाड़ थाना क्षेत्र के इचाडीह के पास रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत हो गई व 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

जानकारी के अनुसार, तीनों जॉयदा स्थित शिव मंदिर में पूजा करने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान इचाडीह के पास एक ट्रक दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था. सामने से ट्रक को आता देख स्कूटी चालक बुधन ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई.

 

हादसे में पीछे बैठे नगन और शीला सड़क पर गिर गए. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.

 

मृतकों की पहचान राहे थाना क्षेत्र के फुलवैर निवासी 17 वर्षीय नगन मुंडा और बुंडू थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी 16 वर्षीय शीला कुमारी के रूप मंं हुई है. वहीं, घायल बुधन मुंडा भी फुलवैर गांव का रहने वाला है.


स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुधन को तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही