Search

 
 
 

Ranchi News: पंडरा में बच्चे के गले से लॉकेट छीनकर फरार हुए तीन बदमाशा, CCTV में कैद हुई तस्वीर

Ranchi News: स्कूटी सवार तीनों आरोपी मुहल्ले का पहले से रेकी कर रहे थे, तभी उनकी नजर खेल रहे बच्चों पर पड़ी थी. घटना के बाद पीड़ित परिवार के द्वारा पंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
 
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की तस्वीर

Ranchi News: राजधानी में चेन छिनतई की घटना नहीं रूक रही है. ताजा मामला पंडरा थाना क्षेत्र के विकास नगर की है. जहां स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने एक बच्चे के गले से लॉकेट लेकर फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के मुताबिक मुहल्ले के रहने वाले राजवीर के सुपुत्र अपने दोस्तों के साथ गली में खेल रहा था. तभी स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने बच्चों के पास अपनी स्कूटी रोकी और मुहल्ले का पता पूछने के बहाने बच्चे के गले से लॉकेट छीनकर फरार हो गए. हालांकि घटना को अंजाम देने के दौरान आरोपी की तस्वरी मुहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी सवार तीनों आरोपी मुहल्ले का पहले से रेकी कर रहे थे, तभी उनकी नजर खेल रहे बच्चों पर पड़ी थी. घटना के बाद पीड़ित परिवार के द्वारा पंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही